घोड़ाडोंगरी: सारनी में दूध बेचने आए व्यक्ति के साथ 3 लोगों ने की मारपीट, पीड़ित ने थाने में की शिकायत
सारनी में सोमवार को दूध बेचने आए व्यक्ति से 3 लोगों ने मारपीट की। घायल व्यक्ति ने सारनी थाने में मामले की शिकायत की। वहीं घायल व्यक्ति को घोड़ाडोंगरी अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल व्यक्ति किशोरी यादव निवासी विकलई ने बताया कि सारनी में वह दूध बेचने आया था। सारनी के हाईस्कूल के पास पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ 3 लोगों ने मारपीट की।