घोड़ाडोंगरी: सारनी के पास जंगल में हुई लूट के मामले का सारनी पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी को किया गिरफ्तार
सारनी के पास जंगल में हुई लूट के मामले का सारनी पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।सारनी थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बताया कि 17अगस्त को सारनी के पास जंगल में रमन मोहोबिया के साथ लूट की वारदात हुई है। आरोपियों द्वारा रमन पर हमलाकर ₹8940लूट कर फरार हो गए थे। मामले में पुलिस ने रोहित विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है।