घोड़ाडोंगरी: सारनी में आरक्षण बचाओ संयुक्त मोर्चा ने 21 अगस्त को भारत बंद को लेकर सारनी थाने में सौपा ज्ञापन
सारनी में रविवार को आरक्षण बचाओ संयुक्त मोर्चा ने 21 अगस्त को भारत बंद को लेकर सारनी थाने में थाना प्रभारी अरविंद कुमरे को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि एससी एसटी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में 21 अगस्त को भारत बंद के समर्थन में आरक्षण बचाओ संयुक्त मोर्चा द्वारा सारनी में रैली निकाल कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।