उदवंत नगर: मसाढ़ में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, डॉक्टरों ने सैकड़ों लोगों का किया इलाज
8 जनवरी बुधवार को संध्या 5 बजे तक आरटीपीएस पब्लिक स्कूल मसाढ़ में भारतीय जनता पार्टी की भोजपुर इकाई द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ जो क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल करने के लिए उठाया गया है। यह कार्यक्रम श्रद्धेय सुशील मोदी जयंती समारोह के तहत आयोजित किया गया। जो उनकी जयंती के अवसर पर सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों का हिस्सा है।