🚨 ग्राम पडोरा थाना मायापुर से दुखद और आक्रोशित करने वाली खबर 🚨
दिनांक 08/11/2026 की रात्रि को ग्राम पडोरा, थाना मायापुर, तहसील पिछोर, जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश) में स्थित धार्मिक स्थल पर अज्ञात लोगों द्वारा कथित रूप से तोड़फोड़ किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है।
ग्रामीणों के अनुसार, भगवान श्री भोलेनाथ, राम-जानकी एवं बजरंगबली की प्रतिमाओं को क्षति पहुंचाई गई है। तस्वीरों में धार्मिक स्थल एवं प्रतिमाओं को हुई क्षति दिखाई दे रही है, जिससे ग्रामवासियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
ग्रामवासियों की मांग है कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर घटना की निष्पक्ष एवं तत्काल जांच करे, दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए तथा गांव में शांति और सौहार्द बनाए रखा जाए
#GramPadora #Mayapur #Pichhore #Shivpuri #MadhyaPradesh #धार्मिकस्थल #निष्पक्षजांच #Justice