भांडेर: तिगरा खिरिया गांव: प्रेम प्रसंग में विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर दी जान, भांडेर अस्पताल में हुआ पीएम
Bhander, Datia | Apr 4, 2026 भांडेर थाना क्षेत्र के तिगरा खिरिया में एक 45 वर्षीय महिला ने शुक्रवार रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान तिघरा खिरिया निवासी ममता पत्नी राजेंद्र दोहरे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला ने रात करीब साढ़े 9 बजे साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटककर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही भांडेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची