सैदपुर: जंगल में पेड़ से लटका मिला मक्खियों से घिरा युवक का शव, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
खानपुर थानाक्षेत्र के गोपालपुर में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गोपालपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। उसके शव पर मक्खियां भिनभिना रही थीं।