रजौली: “मौत का फ्लाइओवर” बना एनएच-20, सड़क पर लगे ऐसे टांके जैसे फटे सिर की सिलाई ! #jansamsya
Rajauli, Nawada | May 28, 2026 रजौली के आसपास रांची–पटना एनएच-20 की हालत अब लोगों के लिए डर और व्यंग दोनों का विषय बन गई है। करोड़ों रुपये खर्च कर बना फोरलेन महज तीन साल में ही जगह-जगह से उखड़ने लगा है। सड़क के बीचों-बीच गहरी दरारें पड़ चुकी हैं, कंक्रीट टूटकर बिखर रहा है और लोहे की सरिया बाहर झांक रही है,,,