भुसावर। जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने गुरुवार को भुसावर में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। पेयजल, बिजली, सड़क, राजस्व व अवैध खनन से जुड़े 30 से अधिक परिवाद आए। कलेक्टर ने कई मामलों का मौके पर निस्तारण कराया और अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए।