थरथरी: हाँसेपुर के पास अज्ञात बोलेरो की टक्कर से 5 वर्षीय बालक की मौत, पिता घायल
चंडी थाना क्षेत्र के हाँसेपुर पुर गांव के समीप शुक्रवार की शाम छह बजे अज्ञात बोलेरो के चपेट में आने से बाइक सवार पांच वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान मलकाना पर गांव निवासी आर्यन कुमार (5) के रूप में हुई है। वहीं हादसे में उसके पिता अविनाश कुमार (35) घायल हो गए। थानाध्यक्ष अखिलेश झा ने बताया कि आर्यन