कानपुर: नगर निगम में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के निकाले जाने से मचा हड़कंप, कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
नगर निगम के जलकल विभाग (जोन 4 व 6) में पिछले 7 माह से सेवाएं दे रहे आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बिना किसी पूर्व सूचना या कारण बताए अचानक हटा दिए जाने का मामला सामने आया है। प्रभावित कर्मचारियों ने इसे अन्यायपूर्ण बताते हुएसोमवार 2:00 बजे कानपुर जिलाधिकारी कार्यालय में एक ज्ञापन देते हुए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से हस्तक्षेप की गुहार लगाई है।