अररिया: बटुरबाड़ी में सड़क के साइड खड़े बालक को अनियंत्रित बाइक सवार ने मारी टक्कर, बालक घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Nov 9, 2024 सदर प्रखंड क्षेत्र के बटुरबाड़ी में सड़क के साइड खड़े बालक को एक अनियंत्रित बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे बालक गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में शनिवार को दोपहर 2 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया, जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल बालक का इलाज किया जा रहा है.