अररिया: सोहन दर छठ घाट पर जाने के दौरान अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार, घायल
Araria, Araria | Nov 8, 2024 पलासी प्रखंड क्षेत्र के सोहन दर छठ घाट पर जाने के दौरान एक बाइक सवार असंतुलित होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से शुक्रवार को 4 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया, जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल बाइक सवार का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायल बाइक सवार सोहन दर गांव निवासी विक्की पासवान बताएं जा रहे हैं.