ब्रह्मपुर: तेज आंधी-पानी का कहर: सड़क पर गिरा पेड़, तीन घंटे बाधित रहा आवागमन, अमथुआ में आकाशीय बिजली से भैंस की मौत
शुक्रवार की सुबह आई तेज आंधी और बारिश ने इलाके में जमकर तबाही मचाई। निमेज-नैनीजोर मुख्य मार्ग पर निमेज के समीप एक बड़ा पेड़ अचानक गिर गया, जिससे सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई। इस कारण करीब तीन घंटे तक आवागमन ठप रहा और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन सड़क के दोनों ओर फंसे रहे, जिससे लंबा जाम लग गया।