देहरादून: महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर, देहरादून में खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों की ली बैठक, दिए निर्देश
देहरादून के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में खेल मंत्री रेखा आर्या ने आगामी राष्ट्रीय खेलो और खेल विभाग द्वारा संचालित योजनाओ की प्रगति के बारे में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में खेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि राष्ट्रीय खेलो की औपचारिक घोषणाओं की तारीखों से पहले ही तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।