अयोध्या में राम भक्तों को मिलेगा बनारसी व्यंजन, काशी से 40 लोगों का जत्था भंडारे के लिए रवाना, 15 दिन रहेंगे सेवादार
Sadar, Varanasi | Feb 25, 2024 बाबा की नगरी काशी से उनके आराध्य भगवान राम की नगरी में अब बनारसी खाना रामभक्तों के लिए मिलने जा रहा है. यहां से लगभग 40 लोगों का जत्था एक ट्रक से भंडारा का सारा सामान लेकर अयोध्या के लिए निकल गया है. ये आयोजन श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति करने जा रही है. 26 फरवरी से अयोध्या में भंडारा शुरू हो जाएगा, जो 15 दिनों तक चलता रहेगा.