रावतसर: रावतसर में बिगड़ी पेयजल व्यवस्था को लेकर नागरिकों में आक्रोश, मटका फोड़कर हुआ प्रदर्शन
रावतसर शहर में लंबे समय से बिगड़ी पेयजल व्यवस्था से आक्रोशित नागरिकों ने गुरुवार को जलदाय विभाग कार्यालय रावतसर में मटका फोड़ प्रदर्शन करते हुए शहर की बिगड़ी पेयजल व्यवस्था को सुधारने की मांग की है इस दौरान कुछ महिलाओं ने जलदाय विभाग टंकी पर चढ़ने का प्रयास किया जिसे पुलिस द्वारा समझाइए इसका रोका गया जलदाय विभाग एईएन विजय सिंह के आश्वासन पर मामला शांत हुआ