नवाबगंज: पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एसपी ने अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 03 पुलिसकर्मियों को दी ससम्मान विदाई
जनपद बाराबंकी में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए रेडियो उ0नि0 विनोद कुमार दीक्षित, उ0नि0 अरविन्द कुमार त्रिपाठी, उ0नि0 शमशुद्दीन अहमद को रविवार करीब 2 बजे पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा फूलमाला पहनाकर स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंटकर ससम्मान विदाई दी गयी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।