बांका: बांका में अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ की जिला इकाई का गठन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी बने जिलाध्यक्ष
Banka, Banka | May 10, 2026 राजकीय कल्याण छात्रावास परिसर में अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ, बांका की आमसभा रविवार की दोपहर दो बजे आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से जिला इकाई का गठन किया गया। सभा की अध्यक्षता डीपीओ (आईसीडीएस) रेणु कुमारी ने की।बैठक में संघ के नये जिला अध्यक्ष के रूप में जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार बने।