भोरे: भोरे रेफरल अस्पताल में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, थानाध्यक्ष अनिल कुमार के अलावे 10 पुलिस कर्मियों ने किया रक्तदान
बिहार पुलिस सप्ताह के मौके पर शुक्रवार को भोरे रेफरल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें थानाध्यक्ष अनिल कुमार सहित 10 पुलिस कर्मियों ने रक्तदान किया। इस मौके पर भोरे, विजयीपुर और कटेया थाना के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें थानाध्यक्ष अनिल कुमार पुलिस कर्मी पंकज कुमार, वीरेंद्र कुमार, बबलू यादव आदि नहीं रक्तदान किया।