भोरे: जनकल्याण मंच भोरे के तत्वाधान में सामूहिक यज्ञोपवीत सह सम्मान समारोह हेतु हुई चर्चा, दुर्गा मंदिर परिसर में हुई बैठक
भोरे के दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को जनकल्याण मंच भोरे के तत्वाधान में सामूहिक यज्ञोपवीत सह सम्मान समारोह की तैयारीयों पर चर्चा को लेकर बैठक आयोजित की गई। मंच के संयोजक शंभू शरण द्विवेदी ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि पिछले 19 वर्षों से आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम को भव्य बनाने की आवश्यकता है। ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें अपनी सहभागिता निभा सके।