भोरे: लुहसी गांव के पास अनियंत्रित वाहन ने भाई बहन को कुचला, बहन की मौके पर हुई मौत, भाई की हालत गंभीर, सूचना पर पहुंची पुलिस
भोरे थाना क्षेत्र के लुहसी गांव के पास हुसेपुर जगतौली मुख्य सड़क के किनारे शनिवार को एक अनियंत्रित मैजिक वैन ने स्कूल से पढ़ाई कर वापस लौट रहे भाई बहन को कुचल दिया। इस हादसे में बहन की मौके पर मौत हो गई। जबकि भाई की स्थिति गंभीर बताई गई है। जिसे बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज रेफर कर दिया गया है। अमृत किशोरी अफ़रीना बताई गई है। वही घायल साहिल अंसारी है।