भोरे: भोरे चार मोहानी के पास पुलिस ने एक कार से 439 बोतल विदेशी शराब किया जब्त, हरियाणा राज्य के दो तस्करों को किया गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के भोरे चार मुहाने के पास पुलिस ने कार्रवाई कर 439 बोतल शराब व कार को जब्त कर लिया। खबर के मुताबिक पुलिस को सफलता उस समय हाथ लगी,जब पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को वाहन जांच कर रही थी। वहीं हरियाणा राज्य के दो तस्करों को भी पुलिस ने धर दबोचा। गिरफ्तार तस्कर हरियाणा के रोहतक जिला के आनंदपुर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार और मोहित सिंह है।