लैलूंगा: कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी पहचान से ट्रेलर किराए पर लेकर बेचने वाला शातिर ठग गिरफ्तार
कोतरारोड़ पुलिस ने फर्जी पहचान के जरिए ट्रेलर वाहन किराये पर लेकर उसे बेचने वाले शातिर ठग सुदामा प्रधान उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर वाहन को रायपुर में 5.20 लाख रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजकर फरार साथी की तलाश शुरू कर दी है।