शेखपुरा डीएम शेखर आनंद ने शहर के नए बस स्टैंड के पास स्थित रैन बसेरा और वृद्ध आश्रम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां रह रहे लोगों से डीएम ने खुद बात की और मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। डीएम सोमवार की संध्या 6 बजे निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने कार्यपालक अधिकारी को सभी जरूरी सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।