अमरोहा: गांव लतीफपुर से मारपीट के आरोप में फरार एक आरोपी युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया
Amroha, Amroha | Dec 28, 2024 आज शनिवार की दोपहर करीब 2:00 बजे अमरोहा देहात पुलिस ने गांव लतीफपुर से मारपीट के आरोप में फरार चल रही एक आरोपी युवती को गिरफ्तार किया है। देहात थाना प्रभारी सत्येंद्र सिरोह ने बताया कि मारपीट के आरोप में फरार चल रही आरोपी निशा को पुलिस ने गिरफ्तार कर अमरोहा न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है जहां से अग्रिम कार्रवाई अमरोहा न्यायालय द्वारा की जाएगी।