महोबा: महोबा के बिलरही गांव के एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या की, परिवार में मचा कोहराम
Mahoba, Mahoba | Jul 2, 2026 बिलरही गांव निवासी 35 वर्षीय छिद्दी अनुरागी नामक युवक छतरपुर में काम करता था। वह सुबह अपने गांव आया था, जहां उसने अटारी के अंदर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। युवक को फांसी पर लटका देख परिवार के होश उड़ गए वहीं युवक की मौत से उसकी पत्नी बच्चों और परिवार का रो रो कर बुरा हाल है वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।