रामनगर: बुढ़वल चौराहे के पास डीसीएम और एसयूवी कार में हुई टक्कर, तीन लोग घायल, दो की हालत गंभीर
बुढ़वल चौराहे के पास डीसीएम और एसयूवी कार में हुई टक्कर तीन लोग हुए घायल 2 की हालत गंभीर। घटना बीती बुधवार की रात करीब 9:00 बजे की है।हादसे में गोंडा बाजार कटरा रायपुर निवासी दीप नारायण पुत्र राजाराम उनके भाई जगत प्रसाद और चालक रमाकांत गंभीर रूप से घायल हो गए। दीप नारायण और जगत प्रसाद को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने यातायात व्यवस्था बहाल कराया।