रामनगर: त्रिलोकपुर सिहाली मार्ग पर बरुआ के पास कार और मोटरसाइकिल में टक्कर, रामनगर तहसील अंतर्गत सिलौटा के दो लोग हुए घायल
त्रिलोकपुर सिहाली मार्ग पर बरुआ गांव के पास कार और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गई।इस दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए।राम गोपाल और पूनम देवी निवासी सिलौटा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मोटरसाइकिल कार के नीचे चली गई कार तालाब में उतर गई। घटना आज बुधवार की शाम करीब 4 बजे की है। स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। रामगोपाल का पैर टूट गया है।