कामां: कामां में सड़क सुरक्षा अभियान जारी, एक दर्जन से अधिक वाहनों के चालान किए गए
कामां थाना पुलिस ने रविवार शाम 7 बजे वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान बिना हेलमेट,दस्तावेजों की कमी व अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले एक दर्जन से अधिक वाहन चालकों के चालान किए गए तथा मौके पर जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की।