सागर नगर: सागर को मिलीं नई कलेक्टर: प्रतिभा पाल संभालेंगी जिम्मेदारी
सागर जिले में प्रशासनिक बदलाव किया गया है। अब सागर की नई कलेक्टर प्रतिभा पाल होंगी। राज्य सरकार ने गुरुवार रात करीब 10:30 बजे 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की, जिसमें यह फैसला लिया गया।अब तक सागर कलेक्टर रहे संदीप जी.आर. को हटा दिया गया है। वे करीब 19 महीने तक इस पद पर रहे। उनके स्थान आईएएस प्रतिभा पाल को सागर की जिम्मेदारी सौपी गई है।