कोंडागांव: कोंडागांव जिले में अवैध पेड़ कटाई और तस्करी को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, शासन-प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
कोंडागांव जिले में लगातार हो रही हरे-भरे पेड़ों की कटाई और अवैध लकड़ी तस्करी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज मंगलवार को दोपहर 1 बजे कांग्रेस भवन से एसडीएम कार्यालय तक विरोध रैली निकाली और एसडीएम कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि कोंडागांव सहित आसपास के क्षेत्रों से प्रतिदिन बड़ी मात्रा में अवैध ल