कन्नौज: सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्वाल मैदान में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, एक व्यक्ति घायल, अस्पताल में कराया गया मेडिकल
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्वाल मैदान में दुकान के बगल में ठेली लगने के विवाद को लेकर मारपीट करने का मामला सामने आया, मारपीट में घायल एक व्यक्ति का पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल कराया,मेडिकल के दौरान घायल ने बताया कि समय लगभग 4:15 पर दुकान के पड़ोस में ठेली लगा रहे गोविंद नामक व्यक्ति ने मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गए।