कन्नौज: शहर में बुधवार को बाल श्रम और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में 5 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया
पुलिस और बाल श्रम विभाग द्वारा बाल श्रम, भिक्षावृत,नशा मुक्त अभियान के तहत 05 बच्चों को श्रम मुक्त कराया गया है। बुधवार को शासन द्वारा चलाये जा रहे बाल श्रम, भिक्षावृत,नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कन्नौज अमित कुमार आनंद एवं अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी ए.एच.टी.यू. कन्नौज अजय कुमार के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया है।