शाहजहांपुर: गुर्दे खराब होने की जानकारी से परेशान व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी बोलीं- पति लखनऊ नहीं जाना चाहते थे
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के जमुका गांव निवासी 45 वर्षीय जगदीश का शव सोमवार को न्यू सैटेलाइट बस अड्डे के पास पेड़ से लटका मिला। गुर्दे खराब होने की जानकारी मिलने के बाद से वह परेशान चल रहे थे। डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले जाने की सलाह दी थी।