आरोन: दो कौड़ी शब्द पर गरमाई राजनीति, दास हनुमान मंदिर चौराहे पर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के विरोध में किया प्रदर्शन
आरोन में दास हनुमान मंदिर चौराहे पर 1 जून को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक दिन पहले सभा में दिये दो कौड़ी वाले बयान के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। आरोन के कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री के बयान की निंदा की और अपने शब्द वापस लेने मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।