कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देशन में मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में अपर कलेक्टर विकास सिंह ने जिले के दूर-दराज के क्षेत्रों से आये 83 आवेदकों की समस्यायें सुनी और अधिकारियों को तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिये। इस मौके पर सहायक कलेक्टर श्री अनिकेत शांडिल्य, डिप्टी कलेक्टर श्री सुभाष मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।