छतरपुर में एक महिला की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने निजी अस्पतालों और डॉक्टरों पर लापरवाही व धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। मृतका के पति मुन्नीलाल अहिरवार का कहना है कि 10 दिनों में तीन ऑपरेशन किए गए और करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च हुए, लेकिन हालत बिगड़ती गई। बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने से भी रोका गया।