महोबा: बीजेपी जिला अध्यक्ष पर लगे आरोपों के बाद कुशवाहा महासभा ने समर्थन में उतरी, एसपी को दिया ज्ञापन, जांच की मांग
Mahoba, Mahoba | Apr 27, 2026 भाजपा जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर पूर्व जिला मंत्री द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद मामला तूल पकड़ गया है। कुशवाहा महासभा उनके समर्थन में उतर आई और एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। महासभा ने आरोपों को निराधार और राजनीति से प्रेरित बताया। उनका कहना है कि जिला अध्यक्ष की छवि साफ है और उन्हें बदनाम करने की कोशिश हो रही है।