जगदलपुर: बस्तर जिला पंचायत की सामान्य सभा अब 08 जनवरी को होगी
जिला पंचायत की सामान्य सभा की आगामी बैठक अब नए वर्ष में गुरुवार 08 जनवरी को आयोजित की जाएगी। यह बैठक दोपहर 12 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जिला पंचायत ने बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि विभागीय जानकारी के साथ यथासमय स्वयं उपस्थित होना होगा और किसी भी स्थिति में उनके प्रतिनिधि मान्य नहीं होंगे।