जगदलपुर: आड़ावाल में 09 और 10 जनवरी को स्कूल बसों और चालकों की महा-जांच होगी
स्कूली बच्चों के सुरक्षित सफर को सुनिश्चित करने और उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के उद्देश्य से परिवहन विभाग एक विशेष अभियान की शुरुआत करने जा रहा है। बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी डीसी बंजारे ने जगदलपुर में दो दिवसीय सघन जांच शिविर आयोजित करने का फैसला लिया है।