जगदलपुर: नए साल पर जगदलपुर के बालाजी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, टूरिस्ट स्थल भी पर्यटकों से गुलजार
देश और दुनिया की तरह बस्तर जिले के जगदलपुर में भी साल 2026 का स्वागत करने को लेकर उत्साह चरम पर है. नये साल के पहले दिन बस्तरवासियों ने सभी की खुशहाली और बेहतर भविष्य के लिए मंदिरों में जाकर मंगल कामना की। गुरुवार सुबह 8 बजे से ही धरमपुरा के बालाजी मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों में दर्शन करने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है।