बिंदकी: बिंदकी कस्बे के निकट महरहा रोड से एस एम टेंपल तक जाने वाले मार्ग के इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का हुआ लोकार्पण
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के निकट महरहा रोड से एस एम टेंपल जाने वाले मार्ग के इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का लोकार्पण मंगलवार की शाम करीब 6:00 बजे मलवा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमनजीत सिंह ने किया। इस मौके पर नवनिर्मित मंदिर में सुंदरकांड का भी आयोजन किया गया। मंदिर तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य हो जाने से श्रद्धालुओं को देवताओं के दर्शन करना आसान हो गया।