केना: जर्जर आरोग्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
कटनी जिले की रीठी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र बकलेहटा के ग्राम केना में संचालित आरोग्य केंद्र इन दिनों जर्जर भवन में चल रहा है। भवन की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि यहां आने वाले मरीजों के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे कर्मचारी भी हर समय खतरे के साए में काम करने को मजबूर हैं।