धौलपुर: पुलिस लाइन में प्रशासन और पत्रकारों की टीम के बीच हुआ क्रिकेट मैच, जिला कलेक्टर ने 43 गेंदों पर बनाए 60 रन
शनिवार को पुलिस लाइन के ग्राउंड में जिला प्रशासन व पत्रकार एकादश के मध्य मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने उपस्थित सभी पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से आपसी संबंध परस्पर मधुर होते हैं तथा सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलती है.