आरा: बिलौटी मठिया व सरैया के समीप पूर्व मुखिया व वर्तमान शिक्षक को गोली मारकर किया गया जख्मी
Arrah, Bhojpur | Mar 16, 2024 शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी अशोक कुमार को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। गम्भीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराए गए है। जख्मी अशोक कुमार पूर्व में बिलौटी पंचायत के मुखिया है वर्तमान में हरिहरपुर विद्यालय में शिक्षक है। आज विद्यालय से घर लौट रहे थे तब ही मुनमुन यादव नाम के व्यक्ति ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। आरोपी पिस्टल के साथ गिरफ्तार हुआ।