आरा: बिहिया स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर मोबाइल छिनतई के दौरान एक किशोर चलती ट्रेन से गिरकर हुआ जख्मी
Arrah, Bhojpur | Mar 16, 2024 दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर बिहिया स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर शनिवार की दोपहर मोबाइल छिनतई के दौरान एक किशोर चलती ट्रेन से गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरा रेल थाना पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है।