आरा: महुली गांव के समीप दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ जख्मी
Arrah, Bhojpur | Mar 16, 2024 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुली गांव के समीप शनिवार की दोपहर दो बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि दूसरा बाइक सवार युवक मामूली रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद धोबहा थाना गश्ती पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर।