आरा: उत्पाद विभाग की टीम ने कुलहड़िया टोल प्लाजा के पास बोलेरो कार में लदे अंग्रेज़ी शराब के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार
Arrah, Bhojpur | Mar 16, 2024 उत्पाद प्रभारी प्रकाश कुमार ने दल-बल के साथ कुलहड़िया टोल प्लाजा के समीप छापेमारी कर बोलेरो कार से 180 ml टेट्रा पैक 1872 पीस शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार। रामगढ़ थाना क्षेत्र के सुदूरपुरा गांव निवासी रामजी पांडेय के पुत्र प्रियांशु कुमार पांडेय और कछुआ थाना क्षेत्र के मुखराव गांव निवासी ओम प्रकाश सिंह के पुत्र सोनू कुमार सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।