Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap

बलिया पहुंचे योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद का छात्र नेताओं ने विरोध किया। सैकड़ों की संख्या में छात्र नेता पीडब्ल्यूडी डाक बंगले के बाहर एकत्र होकर मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते रहे और उनके बाहर निकलने का इंतजार करते रहे। प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं का कहना है कि मंत्री संजय निषाद ने पूर्व में बलिया के लोगों के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिससे जनभावनाएं आहत हुई हैं। इसी के विरोध में छात्र नेताओं ने प्रदर्शन किया और मंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। मंत्री संजय निषाद फिलहाल पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में रुके हुए हैं। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। समाचार लिखे जाने तक स्थिति नियंत्रण में थी और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं थी। #Ballia #SanjayNishad #protest #Balliakhabar

Belthara Road, Ballia | Jul 9, 2026

MORE NEWS